फैज़ाबाद: अयोध्या में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की साधारण सभा में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ
आखिल भारतीय चाणक्य परिषद की पूर्व निर्धारित साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से निर्वाचन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में दो-तिहाई से अधिक सदस्य उपस्थित रहे, जिससे कोरम पूर्ण हुआ और सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।