फैज़ाबाद: अयोध्या में शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन की मौजूदगी में देर रात हुआ अंतिम संस्कार
अयोध्या के गोसाईगंज के बेलवारी खान गांव निवासी प्रदीप वर्मा की मौत रविवार को हो गई। उनका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था। एक सप्ताह पहले उनके ऊपर एक शिवम विश्वकर्मा ने हमला किया था, जिसमें प्रदीप के पिता भी घायल हुए थे। रविवार देर शाम गांव शव पहुंचने पर परिजनों ने शव को गोसाईगंज बाजार में रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जाम की स्थित बन गई।