लखीसराय: लखीसराय पुरानी बाजार में छोटी दुर्गा मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव मनाया गया
लखीसराय पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा मंदिर में बुधवार को 11वां वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है. बुधवार की पूर्वाह्न 10 बजे से ही मंदिर में मां के श्रृंगार के बाद पूजन कार्य शुरू हुआ. जिसमें यजमान के रूप में वासुकी वर्मा एवं पुरोहित के रूप में आचार्य परमानंद पांडेय के साथ मंदिर के पुजारी अभिनंदन पांडेय शामिल हुए. 56 भोग एवं महाआरती पूजन किया गया.