लखीसराय: अलीनगर सहित जिले में उत्पाद पुलिस ने दो जगहों से अवैध महुआ शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा बुधवार की अपराह्न 5:13 बजे जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक जिले में 2 जगहों से महुआ शराब के साथ 3 तस्कर को गिरफ्तार किया गया. अलीनगर गांव से 13 L महुआ शराब के साथ हीरालाल साह को तथा 12 L महुआ शराब के साथ सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय पीर बाबा बाजार समिति के पास से 1.5 L महुआ शराब के साथ नेपाली चौधरी को गिरफ्तार किया गया.