लखीसराय: सूरजगढ़ा बाजार सहित कई जगहों पर निकली सरस्वती प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा
लखीसराय जिला भर में तीन दिवसीय सरस्वती पूजा आयोजन समापन की ओर है. सूरजगढ़ा सहित जिले भर में मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली जा रही है. बुधवार की अपराह्न 7 बजे सूरजगढ़ा बाजार में मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में काफी संख्या में युवतियां शामिल हुई.