लखीसराय: गांधी मैदान परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ वार्ता आयोजित
जिला मुख्यालय गांधी मैदान परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर डीएम के द्वारा बुधवार की दोपहर 12:08पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मियों के साथ वार्ता आयोजित की गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर लखीसराय जिले में निर्धारित कार्यस्थल पर सभी लोगों को उनके कार्यों से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।