🚨 क्षतिग्रस्त पुलिया पर PWD मंत्री की तस्वीरें चस्पा!
ग्रामीण बोले—शायद अब अधिकारियों की नजर पड़ जाए!
न्यूज सिवनी ब्रेकिंग Collector Office Seoni Dinesh Rai Munmun CM Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan
सिवनी के छपारा-खैरी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया और अधूरी सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुलिया पर मध्यप्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह की तस्वीरें चस्पा कर दीं। ग्रामीणों का कहना है कि शायद तस्वीरें देखकर अब अधिकारियों की नजर इस समस्या पर पड़े और लंबे समय से रुका निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो सके। ग्रामीणों के इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक सवाल:
👉 क्या ग्रामीणों का यह तरीका प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने में सफल होगा? कमेंट करके बताएं।