कासगंज: कासगंज के भाजपा जिला कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कासगंज में रविवार की शाम 6 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।अधिनियम के तहत लोकसभा, विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।