नरवल: सरसौल में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में चचेरे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में चचेरे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।थाना प्रभारी ने बताया शुक्रवार दोपहर 3 बजे घायल मयूरी की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।