भभुआ: कचहरी गेट के पास खड़े ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करते एक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 6, 2026 भभुआ कचहरी गेट के पास खड़े ई रिक्शा से बैटरी चोरी करते एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को 3 बजे भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर भभुआ वार्ड 15 निवासी मुफीज खान के 23 वर्षीय पुत्र शाहिद खान बताया जाता है। उन्होंने बताया कि कचहरी गेट के पास खड़ी ई रिक्शा में लंबे समय से बैठकर फिराक में था। जहां चोरी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया