अनूपपुर: जमुना और भालूमाड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों नागरिक और छात्र-छात्राएं हुए शामिल
नगर पालिका परिषद पसान के जमुना भालूमाड़ा क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।