बालूमाथ: आरा ग्राम में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत क्षेत्र में शोक की लहर
बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चों के पिता द्वारिका गंझु तेतरियाखांड कोलियरी में सीसीएल कर्मी हैं। तीन बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक और मातम है।