पटियाली: पटियाली क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई स्थानों पर हुआ नुकसान
कासगंज जिले में रविवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। पटियाली क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुए, सड़क किनारे खड़ी बाइकें भी तेज हवाओं के कारण गिर गईं। ग्राम कुढा से वायरल वीडियो में तूफान की भयावहता दिखाई दी। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद दुकानदारों ने समय रहते दुकानें समेट लीं, जिससे संभावित नुकसान कम हुआ।