माडा: सरपंच के पुत्र की दबंगई से परेशान ग्राम कोयलखुद निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की लगाई गुहार
सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलखुद निवासी बरनेश कुमार ने गांव के सरपंच के पुत्र पर दबंगई का आरोप लगाते हुए थाना माडा में जाकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि 22 जनवरी को माडा थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी सरपंच का पुत्र व उसके साथियों द्वारा हमारे घर के पीछे प्रतिदिन जुआ खेला जाता है तथा भद्दी भद्दी गाली गलौज किया जाता है