सागर नगर: सागर की पहली महिला IG हिमानी खन्ना ने ग्रहण किया अपना पदभार, कहा- महिला सुरक्षा पर रहेगा मुख्य फोकस
प्रदेश सरकार ने आईजी महिला सुरक्षा हिमानी खन्ना को सागर का नया आईजी बनाया है। यह सागर की प्रथम महिला आईजी है। आईजी हिमानी खन्ना ने शुक्रवार दोपहर 1:00 आईजी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।आईजी हिमानी खन्ना ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा अभी मैं इस इलाके को समझ रही हूँ। मेरा मुख्य फोकस महिला सुरक्षा पर रहेगा।