कटकमदाग: नशा मुक्ति अभियान के तहत खपरियावां विद्यालय में निकाली गई भव्य साइकिल रैली
राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, खपरियावां द्वारा मंगलवार को एग्यारह बजे भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।