बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी लुकमान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी गुलजार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग प्रकरण से जुड़ा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
#Haridwar #PoliceEncounter #UttarakhandPolice #Buggawala #CrimeNews #BreakingNews #HaridwarNews #UttarakhandNews #pahadsamachar