दिनदहाड़े कैश वैन से 50 लाख रुपए की बड़ी लूट, हथियार दिखाकर कैश बॉक्स लेकर फरार ~
बीकानेर के नोखा में दिनदहाड़े बैंक की कैश वैन से लगभग 50 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। पांचू थाना क्षेत्र के साधूना और सारूड़ा गांव के बीच चार हथियारबंद बदमाशों ने कैश वैन को रोककर कर्मचारियों को धमकाया और कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
#bikanernews #bikaner #breakingnews #nokha #rajasthanpolice