कोरांव: रत्योरा करपिया में भैंस चरा रहा 10 वर्षीय बच्चा हुआ लापता, पिता ने अज्ञात बाइक सवार पर अपहरण का लगाया आरोप
कोरांव थाना क्षेत्र के रत्योरा करपिया गांव से शनिवार सुबह 10 बजे एक 11 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें अज्ञात बाइक सवार पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लापता बच्चे की पहचान संदीप (11) के रूप में हुई है, जो राजित पुत्र राम शखा का बेटा है।