भीलवाड़ा: एमटीएम से जोधड़ास चौराहे तक प्रस्तावित 100 फिट सड़क चौड़ीकरण मामले में पुलिस विभाग ने भूमि हस्तांतरण की मांग की
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर एमटीएम से जोधड़ास चौराहे तक प्रस्तावित 100 फीट सड़क मार्गाधिकार में आ रही पुलिस विभाग की भूमि नगर विकास न्यास को स्थानांतरित करवाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।