बहरोड़: बहरोड में एसी श्रमिक से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, दोनों हाथ हुए थे फ्रैक्चर
Behror, Alwar | May 15, 2026 बहरोड थाना पुलिस ने एसी श्रमिक के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार देर शाम दबोचा गया, जिसे शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे न्यायालय में पेश किया गया। घटना के बाद एसी यूनियन श्रमिक संघ ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई थी।