नवगछिया: साइबर ठगी की ₹50 हजार राशि पीड़ित को वापस कराई
नवगछिया पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए MRM पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर अर्जुन कुमार अर्जुन, पिता युगल मंडल, निवासी तिनटंगा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर की फ्रॉड हुई ₹50,000 की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।