चक्रधरपुर: स्वतंत्रता दिवस पर चक्रधरपुर की गोपीनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में मुखिया सेलाय मुंडा ने फहराया तिरंगा
80 वें स्वतंत्रता दिवस पर चक्रधरपुर प्रखंड की गोपीनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने झंडातोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने पंचायत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पंचायत के अन्य पंचायत प्रतिनिधि व महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।