बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की 86 ग्राम पंचायत हुई टीबी मुक्त
जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता मे मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित इस बैठक मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि 104 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमे से 86 पंचायतें सत्यापन के बाद टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सभी 86 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया जायेगा