बहराइच: दशरथपुरवा के पास 2 बाइकों की टक्कर में महिला समेत 2 लोग हुए घायल, महिला की हालत गंभीर
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथपुरवा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।