बहराइच: सासरपारा, जेल रोड सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम के खिलाफ की गई कार्रवाई, 4 बाल श्रमिकों का किया गया रेस्क्यू
बहराइच के थाना दरगाह कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को बाल श्रम के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चार बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया है। प्रभारी मीडिया सेल ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित दोनक्का चौराहा, जेल रोड से एक-एक बाल श्रमिक व थाना दरगाह क्षेत्र के सासरपारा से दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया है।