बहराइच: बहराइच जिले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 स्थानों पर की छापेमारी, 82 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
बहराइच जिले में आबकारी विभाग की टीम ने 6 स्थानो पर छापेमारी की है। इस दौरान जानकारी देते हुए आबकारी अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जिले के धनसरी,धोबीघाट,सिकंदरपुर, महराज सिंह,बख्तावर गांव, लोनियानपुरवा में दबिश के दौरान 82 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 150 किग्रा.लहन मौके पर नष्ट किया गया है।