बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया, न्यायिक कार्य से हुए विरत
दीवानी न्यायालय स्थित ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र मोहन श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन की सूचना पर अधिवक्ताओं ने एक शोकसभा का आयोजन किया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं अधिवक्ताओं ने इस दौरान आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।