चौमूं: चोमू में वंदे गंगा अभियान के तहत SDM के नेतृत्व में विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने पानी बचाने की अपील की
Chomu, Jaipur | May 25, 2026 चौमूं नगर परिषद प्रशासन ने वंदे गंगा अभियान के तहत एक जागरूकता प्रभात रैली का आयोजन किया। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें स्कूली विद्यार्थियों,एनसीसी,एनएसएस और स्काउट-गाइड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण का संदेश दिया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने पानी बचाने की अपील की।