पटियाली: पटियाली कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी और सट्टा पर्ची बरामद
पटियाली कोतवाली पुलिस ने मां पाटला देवी गेस्ट हाउस के समीप से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम संजीव कुमार पुत्र राम किशोर निवासी मोहल्ला चौक है। गिरफ्त में आए आरोपी पर सट्टे की खाईबाड़ी करने का आरोप है। उसके कब्जे से ₹650 की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई है।