प्रतापगढ़: पर्यावरण रेलवे क्रॉसिंग के पास वंदे भारत ट्रेन से टकराने के कारण चार मवेशियों की हुई मौत
प्रयागराज से चलकर लखनऊ होते हुए गोरखपुर को जाने वाली 22550 वंदे भारत ट्रेन जैसे ही मंगलवार की शाम 4:25 पर प्रतापगढ़ जनपद के पर्यावरण रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची ही थी कि अचानक एक मवेशी का झुंड रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था। तभी अचानक ट्रेन आ गई। जिसमें चार मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए और चारों की दर्दनाक मौत हो गई। काफी देर ट्रेन खड़ी रही।