कटंगी: कटंगी वॉर्ड नंबर 2 में दो लोगों ने मिलकर वृद्ध के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 02 में एक वृद्ध के साथ दो लोगों ने मिलकर मारपीट की है. पुलिस ने वृद्ध की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 02 निवासी 61 वर्षीय वृद्ध महेन्द्र कुमार बोपचे के साथ नारायण शर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 02 और बजरंगी निवासी वार्ड क्रमांक 03 ने मिलकर मारपीट की है।