कटंगी: कटंगी में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए हुआ था प्रेमी से प्यार
जिले के कटंगी से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। फिर लाश को घर की ही छत पर ले जाकर रख दिया। हत्यारोपी महिला दो बच्चों की मां है. फेसबुक के जरिए वो प्रेमी से मिली थी। फिलहाल, इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।