कटंगी: कटंगी की पहली महिला बीएसएफ जवान बनी पलक ठाकरे, पिता का अधूरा सपना किया पूरा, कहा फिल्मों से मिली प्रेरणा
कटंगी क्षेत्र के ग्राम खैरलांजी की युवती पलक ठाकरे भी अब सीमा सुरक्षा बल के जवान के रुप में अपनी सेवाएं देगी। वह रविवार को ट्रेनिंग लेकर अपने गांव वापस लौटी, तो कटंगी शहर के सिनेमा चौक में गणमान्य जनों, स्वजातीय जनों और गायत्री परिवार के लोगों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत सत्कार किया। वह कटंगी की पहली ऐसी होती है जिन्होंने बीएसएफ ज्वाइन किया है।