रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और बाद में घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता का आरोप है कि भीखदेव निवासी साहिबे आलम उर्फ मजनू ने शादी का वादा कर तीन वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।