एम.पी.जी. कॉलेज को बचाना होगा, युवाओं का भविष्य दांव पर!
मसूरी के एम.पी.जी. कॉलेज के भविष्य को लेकर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि मसूरी की पहचान और हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि वर्षों से शिक्षक वेतन और नौकरी की अनिश्चितता से जूझ रहे हैं। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकार में नहीं जाने दिया जा सकता। गुनसोला ने कॉलेज के **सरकारीकरण, शिक्षकों को समय पर वेतन व सेवा सुरक्षा और कॉलेज की संपत्ति व शैक्षणिक विरासत को सुरक्षित रखने की मांग की।
पूर्व विधायक ने कहा कि एम.पी.जी. कॉलेज को बचाने के लिए वह कड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने युवाओं, शिक्षकों और मसूरी की जनता से एकजुट होने का आह्वान किया।
📍 मसूरी | एम.पी.जी. कॉलेज
#SaveMPGCollege #MPGCollege #Mussoorie #मसूरी #शिक्षा_बचाओ युवा_का_भविष्य JotSinghGunsola Education Uttarakhand