शिवपुरी नगर: ग्वालियर का शातिर तस्कर शिवपुरी में ₹28 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फिजीकल थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने करवला पुलिया के पास घेराबंदी कर ग्वालियर जिले के एक शातिर स्मैक तस्कर को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 106 ग्राम स्मैक, 52 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल और बाइक जप्त की है।