परिहार: विष्णुपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण अगलगी, दो घंटे तक धधकती रहीं लपटें, सात लाख की संपत्ति राख
बेला थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में शोभा सुंदर कुमार के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। करीब दो घंटे तक गोदाम धू-धूकर जलता रहा। आग की भयावह लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोदाम मालिक के पिता रामनरेश साह ने आशंका जताई कि पश्चिम दिशा से किसी ने प्लास्टिक में आग लगा दी थी। हालांकि, उन्होंने किसी को आग लगाते