कालापीपल: कालापीपल रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर 28 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
कालापीपल थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कालापीपल रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूर एक युवक ने सुपर फास्ट ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा हैं मृतक युवक राजगढ़ जिले के ब्यावरा का है जिसका नाम अभिषेक यादव 28 साल हैं।वही बुधवार को शव को पोस्ट मार्टम के लिए कालापीपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,वही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।