कालापीपल: कालापीपल के पगरावत में BLA प्रशिक्षण-संवाद, एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों का संकल्प लिया गया
कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पगरावत में SIR पर BLA प्रशिक्षण-संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान SIR सहित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि एकजुट रहकर प्रत्येक मत के अधिकार की सुरक्षा हो।