कालापीपल: कालापीपल मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक, अधिकतम ₹4500 प्रति क्विंटल बिकी
कालापीपल कृषि उपज मंडी के सचिव धर्मेंद्रसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कालापीपल में सोयाबीन न्यूनतम 1151 रुपए से लेकर अधिकतम 4500 रुपए प्रति क्विंटल बिकी मॉडल भाव 4151 रुपए रहा आवक 9602 क्विंटल रही। बता दे कालापीपल कृषि उपज मंडी में 7 फड में नीलामी संपन्न हुई वहीं शाम होने के कारण दो फड़ की नीलामी नहीं हो पाई।