कालापीपल: पंचदेहरिया में प्राचीन स्थल के उत्खनन की मांग लेकर ग्रामीण उच्च शिक्षा मंत्री सहित अधिकारियों से मिले
पंचदेहरिया गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसडीएम और उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार को पत्र लिखकर प्राचीन स्थल के उत्खनन की मांग की है। यह स्थल गांव की दक्षिणी सीमा पर स्थित है, जिसे चतुर्भुज महाराज का मंदिर/टेकरी कहते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि यहाँ प्राचीन मंदिरों के अवशेष हैं, जिनमें सांवरिया जी का मंदिर, शिवालय और राधाकृष्ण मंदिर प्रमुख हैं।