कालापीपल: पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत ने कालापीपल पुलिस थाने का निरीक्षण किया
शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने मंगलवार शाम 5 बजे कालापीपल पुलिस थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के कामकाज का जायजा लिया और गंभीर अपराधों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों की जांच की और पेंडिंग कार्यों को लेकर पुलिस कर्मियों की वन टू वन क्लास ली। वहीं थाने में शिकायती आवेदन पर ध्यान देकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।