सिमरिया: साइकिल छीनी, छूटेगी पढ़ाई? कलेक्टर के द्वार पर पहुंचे नौनिहाल!
Simariya, Panna | May 29, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना से व्यवस्था को झकझोरने वाली तस्वीर सामने आई है। अजयगढ़ के गिदरहा गांव के नौवीं के छात्रों को 'निःशुल्क साइकिल योजना' में अचानक अपात्र कर दिया गया। ढाई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर, गरीब परिवारों के इन बच्चों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि अगर साइकिल नहीं मिली, तो उनकी पढ़ाई छूट जाएगी।