गायघाट: धोबौली घाट पर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, आंदोलन की दी चेतावनी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के धोबौली गांव में पुरानी बागमती नदी पर पुल निर्माण को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। रविवार को सुबह ग्यारह बजे में सशक्त उत्थान नवयुवक फाउंडेशन संस्थान के बैनर तले ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने फैसला लिया कि धोबौली घाट पर पुल का निर्माण नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।