सुपौल: सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1.01 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खाते में 1100 रुपये की पेंशन राशि डीबीटी से अंतरित
Supaul, Supaul | Aug 10, 2026 सुपौल में मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 1,01,32,888 लाभार्थियों के बैंक खातों में जुलाई 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। प्रत्येक लाभार्थी को 1100 रुपये की दर से कुल 11,57,71,84,700 रुपये की राशि का अंतरण किया गया।