#घूरपुर क्षेत्र में शराब की दुकान पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, बंद कराने को लेकर किया हंगामा - वीडियो वायरल
प्रयागराज / घूरपुर।
घूरपुर थाना क्षेत्र के बड़ा कंजासा गांव में शराब की दुकान बंद कराने को लेकर महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया। महिलाएं एकजुट होकर सड़क पर उतर आईं और दुकान बंद करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि गांव में शराब की दुकान को लेकर महिलाएं लंबे समय से परेशान थीं। आए दिन शराबियों के कारण विवाद होता था। इसी से नाराज होकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया।
सूचना पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने महिलाओं से प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
#Prayagraj #Ghurpur #LiquorShop #WomenProtest #ViralVideo #PrayagrajNews #UPNews