क्या GPS अटेंडेंस व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित है?
जमुई के सोनो प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोगल चपरी से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान विद्यालय समय में एक सरकारी शिक्षक सड़क पर कैमरे में दिखाई दिए, जिसके बाद शिक्षा विभाग की GPS आधारित उपस्थिति प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित शिक्षक अक्सर समय से पहले विद्यालय छोड़ देते हैं। हालांकि, इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
मामले की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को दे दी गई है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
आपकी राय क्या है? क्या सरकारी स्कूलों में GPS अटेंडेंस की नियमित और सख्त निगरानी होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।
#Jamui #Sono #JamuiNews #BiharNews #Education #School #GPSAttendance #EducationDepartment #GroundReport #SevanTakNews #जमुई #सोनो #शिक्षा_विभाग #GPSअटेंडेंस #सरकारी_शिक्षक #ग्राउंड_रिपोर्ट #सेवन_तक_न्यूज़
Sono, Jamui | Aug 6, 2026