Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार! बिहार सरकार ने राज्य के 16 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों (एक डेंटल कॉलेज सहित) को PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए PwC को ट्रांजैक्शन एडवाइजर नियुक्त करने को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस सूची में जमुई मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। उम्मीद है कि इस पहल से मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। क्या आपको लगता है कि PPP मॉडल से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Bihar #MedicalCollege #PPPModel #Jamui #Healthcare #MedicalEducation #BiharGovernment #JamuiNews #BreakingNews #SevanTakNews #VinayYadav

Sono, Jamui | Aug 6, 2026

MORE NEWS

12 साल का प्यार... घर से भागकर शादी... अब सुरक्षा की गुहार! 💔

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

वीडियो में युवती खुद को बालिग बताते हुए दावा करती है कि उसने अपने प्रेमी देवानंद उर्फ गोलू के साथ अपनी मर्जी से शादी की है। युवती का यह भी दावा है कि परिवार की ओर से उन्हें जान से मारने, जेल भिजवाने और नौकरी छीन लेने जैसी धमकियां दी जा रही हैं।

वीडियो में प्रेमी युगल ने बिहार के DGP, कोसी रेंज DIG और सहरसा SP से सुरक्षा देने की अपील की है।

❓आपकी क्या राय है?
क्या बालिग होने पर अपनी पसंद से शादी करने वाले जोड़े को सुरक्षा मिलनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

नोट: यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किए गए दावों पर आधारित है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

#BreakingNews #ViralVideo #LoveMarriage #Saharsa #Bihar #PoliceProtection #SevanTakNews #सहरसा #बिहार #प्रेम_विवाह #वायरल_वीडियो #ब्रेकिंग_न्यूज़ #Trending #NewsUpdate

12 साल का प्यार... घर से भागकर शादी... अब सुरक्षा की गुहार! 💔 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में युवती खुद को बालिग बताते हुए दावा करती है कि उसने अपने प्रेमी देवानंद उर्फ गोलू के साथ अपनी मर्जी से शादी की है। युवती का यह भी दावा है कि परिवार की ओर से उन्हें जान से मारने, जेल भिजवाने और नौकरी छीन लेने जैसी धमकियां दी जा रही हैं। वीडियो में प्रेमी युगल ने बिहार के DGP, कोसी रेंज DIG और सहरसा SP से सुरक्षा देने की अपील की है। ❓आपकी क्या राय है? क्या बालिग होने पर अपनी पसंद से शादी करने वाले जोड़े को सुरक्षा मिलनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। नोट: यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किए गए दावों पर आधारित है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #BreakingNews #ViralVideo #LoveMarriage #Saharsa #Bihar #PoliceProtection #SevanTakNews #सहरसा #बिहार #प्रेम_विवाह #वायरल_वीडियो #ब्रेकिंग_न्यूज़ #Trending #NewsUpdate

Sono, Jamui | Aug 6, 2026

गीतों में गूंजा करमतिया सड़क का दर्द!

जमुई जिले के सोनो प्रखंड स्थित करमतिया जंगल की जर्जर सड़क को लेकर ड्राइवर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया। गीतों के माध्यम से उन्होंने सड़क की बदहाली और बड़े-बड़े गड्ढों की ओर जनप्रतिनिधियों व प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द मरम्मत की मांग की।

क्या इस महत्वपूर्ण सड़क की तस्वीर अब बदलेगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#SevanTakNews #Jamui #Sono #Karmatiya #JamuiNews #BiharNews #RoadIssue #RoadSafety #SadakKiHalat #जनहित #करमतिया #सोनो #जमुई #सड़क_मरम्मत #बिहार

गीतों में गूंजा करमतिया सड़क का दर्द! जमुई जिले के सोनो प्रखंड स्थित करमतिया जंगल की जर्जर सड़क को लेकर ड्राइवर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया। गीतों के माध्यम से उन्होंने सड़क की बदहाली और बड़े-बड़े गड्ढों की ओर जनप्रतिनिधियों व प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द मरम्मत की मांग की। क्या इस महत्वपूर्ण सड़क की तस्वीर अब बदलेगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #SevanTakNews #Jamui #Sono #Karmatiya #JamuiNews #BiharNews #RoadIssue #RoadSafety #SadakKiHalat #जनहित #करमतिया #सोनो #जमुई #सड़क_मरम्मत #बिहार

Sono, Jamui | Aug 6, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय,जमुई
05 अगस्त 2026 

शीर्षक: जमुई में विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु BBOSE और एजुकेट गर्ल्स टीम ने आज जमुई का संयुक्त क्षेत्रीय भ्रमण।

जमुई]: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) एवं एजुकेट गर्ल्स (TAU) की संयुक्त टीम ने आज जमुई जिला में एक विशेष क्षेत्रीय भ्रमण किया।  आज के इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा के प्रसार को गति देना, अध्ययन केंद्रों की कार्यप्रणाली का जायजा लेना और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था।

भ्रमण की शुरुआत में BBOSE के एसईओ श्री मानस मिलिंद और एजुकेट गर्ल्स टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में शैक्षणिक समन्वय को मजबूत करने, शिक्षार्थियों के नामांकन को बढ़ाने और ओपन स्कूलिंग की व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान  जिला शिक्षा पदाधिकारी ने BBOSE से जुड़ी किसी भी प्रशासनिक या शैक्षणिक कठिनाई का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का पूर्ण आश्वासन दिया।

इसके उपरांत इस संयुक्त टीम ने धरातलीय स्थिति का आकलन करने और शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से क्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम में टीम ने दो BBOSE अध्ययन केंद्रों का सघन निरीक्षण किया, जहाँ शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और केंद्रों की समग्र कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने अध्ययनरत  विद्यार्थियों  से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें नियमित अध्ययन करने, आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने और अपनी शिक्षा को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के अंतिम चरण में इस टीम ने एजुकेट गर्ल्स द्वारा संचालित एक विशेष कैंप का भी अवलोकन किया। यहाँ बालिकाओं, उनके अभिभावकों और समुदाय के गणमान्य सदस्यों के साथ संवाद आयोजित कर बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। निःसंदेह  BBOSE और एजुकेट गर्ल्स की इस साझा  और सकारात्मक पहल अधिक से अधिक ड्रॉपआउट बच्चों और बालिकाओं को पुनः विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने और जिले में एक सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करने का काम करेगा।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय,जमुई 05 अगस्त 2026 शीर्षक: जमुई में विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु BBOSE और एजुकेट गर्ल्स टीम ने आज जमुई का संयुक्त क्षेत्रीय भ्रमण। जमुई]: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) एवं एजुकेट गर्ल्स (TAU) की संयुक्त टीम ने आज जमुई जिला में एक विशेष क्षेत्रीय भ्रमण किया। आज के इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा के प्रसार को गति देना, अध्ययन केंद्रों की कार्यप्रणाली का जायजा लेना और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। भ्रमण की शुरुआत में BBOSE के एसईओ श्री मानस मिलिंद और एजुकेट गर्ल्स टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में शैक्षणिक समन्वय को मजबूत करने, शिक्षार्थियों के नामांकन को बढ़ाने और ओपन स्कूलिंग की व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने जैसे विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने BBOSE से जुड़ी किसी भी प्रशासनिक या शैक्षणिक कठिनाई का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का पूर्ण आश्वासन दिया। इसके उपरांत इस संयुक्त टीम ने धरातलीय स्थिति का आकलन करने और शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से क्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम में टीम ने दो BBOSE अध्ययन केंद्रों का सघन निरीक्षण किया, जहाँ शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और केंद्रों की समग्र कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने अध्ययनरत विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें नियमित अध्ययन करने, आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने और अपनी शिक्षा को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए प्रेरित किया। दौरे के अंतिम चरण में इस टीम ने एजुकेट गर्ल्स द्वारा संचालित एक विशेष कैंप का भी अवलोकन किया। यहाँ बालिकाओं, उनके अभिभावकों और समुदाय के गणमान्य सदस्यों के साथ संवाद आयोजित कर बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। निःसंदेह BBOSE और एजुकेट गर्ल्स की इस साझा और सकारात्मक पहल अधिक से अधिक ड्रॉपआउट बच्चों और बालिकाओं को पुनः विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने और जिले में एक सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करने का काम करेगा।

Jamui, Bihar | Aug 5, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
05 अगस्त 2026

शीर्षक: +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा में "सखी वार्ता" आयोजित। छात्राओं ने ली बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन की शपथ।

 जमुई: महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निदेशानुसार हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) योजना के तहत सिकन्दरा प्रखंड स्थित +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा के प्रांगण में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकास कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट गौरव कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने सहभागिता कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा बिहार सरकार एवं महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता, कौशल विकास, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा निषेध कानूनों के वैधानिक प्रावधानों से अवगत कराया गया।

आज के इस कार्यक्रम में आपदा व संकट के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन (181), आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन (1930) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल भुगतान के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अधिकारियों ने समाज से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की तथा महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 05 अगस्त 2026 शीर्षक: +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा में "सखी वार्ता" आयोजित। छात्राओं ने ली बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन की शपथ। जमुई: महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निदेशानुसार हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) योजना के तहत सिकन्दरा प्रखंड स्थित +2 टी.पी.एस. उच्च विद्यालय, पिरहिंडा के प्रांगण में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकास कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट गौरव कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने सहभागिता कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा बिहार सरकार एवं महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता, कौशल विकास, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा निषेध कानूनों के वैधानिक प्रावधानों से अवगत कराया गया। आज के इस कार्यक्रम में आपदा व संकट के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन (181), आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन (1930) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल भुगतान के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अधिकारियों ने समाज से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की तथा महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Jamui, Bihar | Aug 5, 2026

बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार! बिहार सरकार ने राज्य के 16 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों (एक डेंटल कॉलेज सहित) को PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए PwC को ट्रांजैक्शन एडवाइजर नियुक्त करने को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस सूची में जमुई मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। उम्मीद है कि इस पहल से मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। क्या आपको लगता है कि PPP मॉडल से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Bihar #MedicalCollege #PPPModel #Jamui #Healthcare #MedicalEducation #BiharGovernment #JamuiNews #BreakingNews #SevanTakNews #VinayYadav - Sono News