पातेपुर: पातेपुर के मंडई डीह, महा मांडवी धाम में खुला माता का पट, मां कात्यायनी की पूजा को उमड़ी भीड़
पातेपुर के मंडई डीह स्थित महा मांडवी धाम में माता का पट खुलने के साथ ही शनिवार की दोपहर 2 बजे के करीब पूजा अर्चना के लिए भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में मंदिर प्रशासन तथा तैनात दुर्गा वाहिनी सेना तथा वॉलंटियरों के पसीने छूट गए। मालूम हो कि अति प्राचीन महा मांडवी धाम में हर साल पूरे पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना होती आ रही